Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के 15 दिन में एक नहीं दो-दो ग्रहण, कैसे होगा इसका प्रभाव? जानें

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के 15 दिन में एक नहीं दो-दो ग्रहण, कैसे होगा इसका प्रभाव? जानें

विद्वान पुरोहित कर्मकांड स्नातक आचार्य प्रमोद पचौरी ने बताया कि तर्पण प्रत्येक सनातनी का नित्य कर्म है। प्रतिदिन तर्पण न करने वाले लोगों को महालय पितृ पक्ष में अवश्य तर्पण करना चाहिए। इस वर्ष पूरे विश्व में चार ग्रहण लग रहे हैं। जिसमें दो सूर्यग्रहण एवं दो चंद्र ग्रहण होंगे। इनमें से केवल दो चंद्र ग्रहण ही भारत में दिखाई देंगे।

Publish Date: Mon, 01 Sep 2025 08:52:44 PM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Sep 2025 08:52:40 PM (IST)

पितृ पक्ष के 15 दिन में एक नहीं दो-दो ग्रहण।

HighLights

  1. इस बार का पितृ पक्ष में लगने जा रहे ग्रहण
  2. इस साल पितृ पक्ष 7 सितंबर से होगा शुरू
  3. एक चंद्र ग्रहण और एक सूर्य ग्रहण लगेगा

नईदुनिया न्यूज, तेंदूखेड़ा। पितरों की अक्षय तृप्ति के लिए श्राद्ध तर्पण आदि कर्मों के लिए विशिष्ट माने जाने वाला पितृ पक्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा सात सितंबर से प्रारंभ होकर आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या 21 सितंबर तक चलेगा। इसमें अपने पितरों की उत्तम गति एवं अक्षय तृप्ति के लिये पार्वण श्राद्ध एकोदिष्ट श्राद्ध और तर्पण आदि किया जाता है।

विद्वान पुरोहित कर्मकांड स्नातक आचार्य प्रमोद पचौरी ने बताया कि तर्पण प्रत्येक सनातनी का नित्य कर्म है। प्रतिदिन तर्पण न करने वाले लोगों को महालय पितृपक्ष में अवश्य तर्पण करना चाहिए। इस वर्ष पूरे विश्व में चार ग्रहण लग रहे हैं। जिसमें दो सूर्यग्रहण एवं दो चंद्र ग्रहण होंगे। इनमें से केवल दो चंद्र ग्रहण ही भारत में दिखाई देंगे।

चंद्र ग्रहण सात सितम्बर को

भारतीय पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविवार 7 सितंबर को लगने वाला खण्डग्रास चंद्रग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण शतभिषा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि पर होगा। चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात्रि 9:57 बजे और मोक्ष मध्य रात्रि के बाद 1:27 बजे होगा। ग्रहण का पर्वकाल 3 घंटा 30 मिनिट रहेगा। इसका सूतक तीन पहर अर्थात 9 घंटे पहले दोपहर दिन में 12 बजकर 57 मिनिट से प्रारंभ हो जायेगा।

यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: क्या सचमुच पूर्वज आते हैं धरती पर? गरुड़ पुराण से जानिए राज

पूर्णिमा से श्राद्ध तर्पण प्रारम्भ हो जाते हैं, अतः सूतक प्रारंभ होने के पूर्व श्राद्ध तर्पण संबंधी सभी कार्य किए जा सकेंगे। पितृ मोक्ष अमावस्या आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या 21 सितंबर रविवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण एक दृश्य पर्व होने के कारण भारत में इस ग्रहण का कोई सूतक नहीं लगेगा। सभी धार्मिक कार्य श्राद्ध तर्पण आदि विधिवत संपन्न किए जा सकेंगे।

Trending News