Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Pradosh Vrat 2024: कार्तिक माह का अंतिम प्रदोष व्रत कब मनाएं? जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त व पूजन विधि

Pradosh Vrat 2024: कार्तिक माह का अंतिम प्रदोष व्रत कब मनाएं? जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त व पूजन विधि

प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रिय है और हर महीने दो बार मनाया जाता है। इस साल 13 नवंबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस दिन उपवास और शिव परिवार की आराधना से अक्षय पुण्य मिलता है, जिससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 12 Nov 2024 11:59:53 AM (IST)

Updated Date: Wed, 13 Nov 2024 10:52:09 AM (IST)

Pradosh Vrat 2024: कार्तिक माह का अंतिम प्रदोष व्रत।

HighLights

  1. प्रदोष व्रत सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण उपवास है।
  2. भगवान शिव की पूजा से सभी समस्याओं का समाधान।
  3. शिव पूजा भक्तों के जीवन में सुख और शांति लाती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Pradosh Vrat 2024 in Kartik Maas: प्रदोष व्रत हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण उपवास है, जो हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। प्रदोष व्रत के दौरान व्रति उपवासी रहकर पूजा, उपासना और मंत्र जाप करते हैं, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कार्तिक प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कार्तिक माह का आखिरी प्रदोष व्रत कब पड़ने वाला है। इस व्रत के महत्व के बारे में हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat)

कार्तिक महीने का प्रदोष महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि 4 महीने के लिए योग निद्रा में जाने से पहले भगवान विष्णु सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी महादेव को देते हैं। ऐसे में कार्तिक शुक्ल एकादशी पर यह भार महादेव फिर से भगवान विष्णु पर डाल देते हैं। ऐसे में यह पहला और कार्तिक माह का आखिरी प्रदोष व्रत होता है।

naidunia_image

कार्तिक महीने के आखिरी प्रदोष व्रत की तारीख (Pradosh Vrat 2024 Kartik Mah)

हिंदू पंचाग की मानें तो कार्तिक माह का आखिरी प्रदोष व्रत 13 नवंबर को मना जाएगा। इसका समापन 14 नवंबर को हो जाएगा। ऐसे में आप प्रदोष व्रत का उपवास बुधवार के दिन रख सकते हैं।

शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat)

कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी का आरंभः 13 नवंबर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट

कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी का समापनः 14 नवंबर सुबह 09 बजकर 43 मिनट

प्रदोष व्रतः 13 नवंबर 2024 दिन बुधवार

बुध प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्तः शाम 05 बजकर 49 मिनट से रात 08 बजकर 25 मिनट बजे तक

त्रयोदशी यानी प्रदोष पूजा मुहूर्तः कुल 02 घंटे 36 मिनट का है।

प्रदोष व्रत का पूजन मंत्र (Pradosh Vrat Ke Mantra)

पंचाक्षर मंत्र

ॐ नमः शिवाय

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव स्तुति मंत्र

द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।

उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

Trending News