Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Premanand Maharaj के दरबार में पहुंचे 2 जज बोले – ‘हम तो समय से न्याय नहीं कर सकते, भगवान के कहिए कि वो देर न करे’

Premanand Maharaj के दरबार में पहुंचे 2 जज बोले – ‘हम तो समय से न्याय नहीं कर सकते, भगवान के कहिए कि वो देर न करे’

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ईश्वर चाहे तो तत्काल हर पापी को सजा दे सकता है, क्योंकि उन्हें तो किसी सबूत की भी जरूरत नहीं। सब उनके सामने हुआ है। सब उनको पता है, लेकिन भगवान ऐसा नहीं करते। इसके पीछे कारण है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 09 Nov 2024 07:00:00 PM (IST)

Updated Date: Sat, 09 Nov 2024 07:00:10 PM (IST)

हर रोज सैकड़ों भक्त प्रेमानंद महाराज के सामने अपने प्रश्न लेकर पहुंचते हैं। प्रेमानंद जी धर्म अनुसार उनका उत्तर देते हैं।

HighLights

  1. वृंदावन धाम में जजों से हुआ प्रेमानंद महाराज का संवाद
  2. प्रेमानंद महाराज ने बताया कैसे चलता है भगवान का सिस्टम
  3. ‘प्रभु का रजिस्टर देरी से खुलता है, लेकिन न्याय जरूर होता है’

धर्म डेस्क, इंदौर (Premanand Maharaj Latest Video)। वृंदावन वास कर रहे धर्म गुरु प्रेमानंद महाराज की शरण में समाज का हर वर्ग पहुंच रहा है। हाल ही में 2 जजों ने महाराज के दर्शन किए और उनके सामने अपना एक सवाल रखा।

जज साहब ने प्रेमानंद महाराज से कहा कि हम तो समय पर न्याय नहीं कर पाते हैं, लेकिन आप भगवान से कहिए कि वे न्याय में देरी न लगाएं। इस पर प्रेमानंद महाराज ने जो उत्तर दिया, उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हमारे प्रभु का रजिस्टर थोड़ा लेट खुलता है, लेकिन…

  • प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप (जज साहब) भी कोई फैसला सुनाते हो, तो क्या केस सामने आते ही सुना देते हो? पहले केस का अध्ययन करते हो, सारे सबूतों और गवाहों को देखते हो, फिर फैसला सुनाते हो।
  • प्रेमानंद महाराज ने आगे कह, ‘भगवान का भी ऐसा ही है। उनका रजिस्टर थोड़ा देरी से खुलता है, लेकिन जब भी खुलता है तो दोषी को सजा जरूर मिलती है। फिर उन्हें तो किसी साक्ष्य की जरूरत नहीं। उन्हें तो सब पता है।’

naidunia_image

पाप और पुण्य का ऐसे चलता है सिस्टम

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, न्याय में यह भी देखना होता है कि पहले का कर्म (अच्छे या बुरे) कहां तक असर डाल पा रहा है। यदि आज कोई पाप करते हुए मजे में है, तो यह मत समझिए कि वो हमेशा ऐसा ही रहेगा। जिस दिन उसका नाम का रजिस्टर खुल गया, जीवन में विध्वंस आ जाएगा।

बकौल प्रेमानंद महाराज, ‘कोई व्यक्ति पाप करते हुए तब तक ही मजे कर सकता है, जब तक कि उसके पिछले पुण्य चल रहे हैं। इसी तरह कोई व्यक्ति सदमार्ग पर चलते हुए केवल तभी तक परेशान हो सकता है, जब तक कि उसके पिछले पाप चल रहे हैं।’

‘अच्छा काम करते हुए, ईश्वर का नाम लेते हुए भी यदि कोई परेशान हो रहा है, तो उसे यह बुरा वक्त किसी तरह गुजार लेना चाहिए। जैसे ही पिछले पाप खत्म होंगे, अच्छा समय शुरू हो जाएगा।’

naidunia_image

समझिए कैसे यह दुनिया भगवान की लीला है

प्रेमानंद महाराज ने आगे समझाया, ‘यह जगत और कुछ नहीं, भगवान की लीला है। भगवान के हृदय से धर्म का जन्म हुआ है और पीठ से पाप का। मतलब धर्म और अधर्म, दोनों भगवान ने ही बनाए हैं।’

‘कुछ लोग करते हैं कि भगवान ने अधर्म बनाया ही क्यों? अधर्म नहीं बनाते, तो दुनिया में धर्म ही धर्म होता, लेकिन ऐसा नहीं है। भगवान ने दोनों पक्ष बनाए हैं। अब यह आप पर है कि आप कौन-सा पक्ष, कौन-सा रास्ता अपनाते हैं। दुनिया में अच्छाई भी है और बुराई भी। यह इनसान पर है कि वो किस मार्ग पर चलता है। इसी से उसका अगला जन्म तय होगा।‘

Trending News