Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Putrada Ekadashi 2025: पुत्र प्राप्ति के लिए रखें यह व्रत, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Putrada Ekadashi 2025: पुत्र प्राप्ति के लिए रखें यह व्रत, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Putrada Ekadashi 2025: धार्मिक मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी पर पूरी श्रद्धा के साथ आराधना करने पर पापों से मुक्ति के साथ सुख-सौभाग्य का आर्शीवाद मिलता है, साथ ही इस दिन सच्चे मन से उपवास रखने और भगवान के चरणों में भक्ति भाव अर्पित करने से संतान की प्राप्ति का मार्ग खुलता है। हालांकि इस बार इसकी तारीख को लेकर भक्तजनों के मन में दुविधा भी है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 07:29:58 PM (IST)

Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 07:29:58 PM (IST)

पुत्र प्राप्ति के लिए रखें पुत्रदा एकादशी का व्रत

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जो भी लोग संतान या पुत्र प्राप्ति की चाहत रखते हैं, उनकी सावन महीने में पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। यह पर्व पूरी तरह भगवान विष्णु को समर्पित होता है, जहां इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी पर पूरी श्रद्धा के साथ आराधना करने पर पापों से मुक्ति के साथ सुख-सौभाग्य का आर्शीवाद मिलता है। हालांकि इस बार इसकी तारीख को लेकर भक्तजनों के मन में दुविधा भी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार पुत्रदा एकादशी की सही तारीख क्या है।

कब है पुत्रदा एकादशी?

पंचांग के अनुसार, इस साल 4 अगस्त को सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत होगी। वहीं, 5 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि खत्म होगी। ऐसे में 5 अगस्त को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। वहीं, 4 अगस्त को सावन महीने का अंतिम सोमवार का व्रत मनाया जाएगा।

पुत्रदा एकादशी के शुभ योग?

ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इनमें इंद्र योग का संयोग सुबह 07 बजकर 25 मिनट तक है। दूसरी ओर रवि योग का संयोग सुबह 05 बजकर 18 मिनट से सुबह 11 बजकर 23 मिनट तक है। वहीं शिववास योग का संयोग दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से है। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने वाले हर इंसान की मनोकामना पूरी होगी।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News