Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Pakistan अब इन देशों के साथ बनाएगा हथियार, उठा लिया है ये कदम | Parmarth TV दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए सौरव और आशुतोष, अब उठाया जा सकता है ये कदम | Parmarth TV ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV सोना 1,000 रुपये टूटा, चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर लुढ़की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver prices: एक ही दिन में 8,002 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए दाम | Parmarth TV सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हुआ हमला, 1 भारतीय सहित 3 की मौत | Parmarth TV CJP: कम नहीं हो रही सौरव दास, आशुतोष रांका की मुश्किले, क्राइम ब्रांच ने बुलाया आज ही, कल ही आए थे जमानत पर बाहर | Parmarth TV लिखित में माफीनामा देने के बाद मिली CJP नेताओं को जमानत, नहीं बदले सौरव दास के तेवर, कहा- ज्ञानू को… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV

Ravan Dahan in CG: रायपुर के रावणभाठा से बस्तर की वादियों तक! छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

Ravan Dahan in CG: रायपुर के रावणभाठा से बस्तर की वादियों तक! छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

विजयादशमी के पावन अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में दशहरा का पर्व अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी रायपुर के रावणभाठा और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 01:30:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 01:30:43 AM (IST)

छत्तीसगढ़ भर में विजयादशमी का भव्य आयोजन

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ भर में विजयादशमी का भव्य आयोजन
  2. रायपुर के रावणभाठा और WRS मैदान में रावण दहन
  3. भिलाई-3 के मिनी स्टेडियम में रामलीला मंचन हुआ

धर्म डेस्क। दशहरा यानी विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। यह पर्व लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलने और बुराई से दूर रहने का संदेश देता है। इसी परंपरा के साथ छत्तीसगढ़ में दशहरा 2026 उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रावण दहन के आयोजन हुए। लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ उत्सव में हिस्सा लिया।

naidunia_image

रायपुर से दुर्ग-भिलाई तक रावण दहन के आयोजन

राजधानी रायपुर के रावणभाठा मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के मैदान में भी विजयादशमी पर रावण दहन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उत्सव देखने पहुंचे।

naidunia_image

naidunia_image

दुर्ग में मुख्य दशहरा आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में किया गया। भिलाई के सेक्टर-2 में भी रावण दहन का आयोजन हुआ। अलग-अलग जगहों पर लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया।

naidunia_image

भिलाई-3 में रामलीला का मंचन

भिलाई-3 की बिजली नगर कॉलोनी में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की ओर से रावण दहन से पहले रामलीला का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों का मंचन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

भिलाई-3 के मिनी स्टेडियम में आयोजित सार्वजनिक दशहरा उत्सव में भी कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। इस दौरान लोगों ने भगवान राम की लीला देखी और उत्सव में हिस्सा लिया।

naidunia_image

मावली परघाव के दौरान दिखा खास नजारा

छत्तीसगढ़ में दशहरा सिर्फ रावण दहन तक सीमित नहीं है। बस्तर में दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जाना जाता है। मावली परघाव के दौरान आसमान में आतिशबाजी की रोशनी, मां दंतेश्वरी का छत्र और मावली माता की डोली ने खास माहौल बनाया। इस अलौकिक पल को मोबाइल में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने फोन उठाए।

Trending News