Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Shani Ki Margi Chal: भगवान शनि देव 15 नवम्बर से होंगे मार्गी, साढ़ेसाती और ढैया के जातकों को मिलेगी राहत

Shani Ki Margi Chal: भगवान शनि देव 15 नवम्बर से होंगे मार्गी, साढ़ेसाती और ढैया के जातकों को मिलेगी राहत

शनि 15 नवंबर से मार्गी हो रहे हैं। शनि देव के कुंभ राशि में मार्गी होने से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या का कष्टमय असर खत्म होने जा है। शनि देव के मार्गी होने से अब इन लोगों के अटके हुए काम बनने लगेंगे।

By Jogendra Sen

Publish Date: Tue, 12 Nov 2024 12:01:52 PM (IST)

Updated Date: Tue, 12 Nov 2024 12:19:40 PM (IST)

भगवान शनि देव 15 नवम्बर से होंगे मार्गी! सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. शनि के मार्गी होने से कई राशियों पर असर होगा
  2. शनि विपरीत दिशा में चलकर नकारात्मक परिणाम देते हैं
  3. शनि अभी कुंभ राशि में चलायामन है

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। भगवान शनिदेव 15 नवंबर को मार्गी होने वाले हैं यानी वो सीधी चाल में चलेंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि अभी शनि ग्रह वक्री चाल चल रहे थे, अब 15 नवम्बर से मार्गी होने जा रहे है।

शनि के मार्गी होने से कई राशियों पर असर होगा। खासकर शनि की साढ़ेसाती और ढैया से प्रभावित राशियां लाभ पाएंगी। इससे पहले शनि वक्री थे, वक्री मतलब विपरीत दिखा में चल रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि शनि विपरीत दिशा में चलकर नकारात्मक परिणाम देते हैं और इससे शनि की साढ़ेसाती वाली राशियां प्रभावित होती हैं। शनि अभी कुंभ राशि में चलायामन है। शनि देव 29 मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

naidunia_image

कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा ढैया

कुंभ राशि के लोगों के लिए तरक्की के योग बनेंगे। सेहत को लेकर आपकी परेशानी कम होगी और संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें भी लाभ होगा। कुल मिलाकर आपके लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होगी

naidunia_image

मीन राशि के अच्छेे परिवर्तन के संकेत

मीन राशि वालों के लिए भी शनि का गोचर अच्छे परिवर्तन ला रहे है। आपके लिए कई प्रकार की चीजें सरल होती नजर आ रही हैं। कुछ नुकसान जो पहले हुआ था, उसमें भी आपको लाभ होगा।

मकर राशि पर साढ़ेसाती का आख़िरी दौर

मकर राशि पर शनि की साढ़े साती का आखिरी दौर है और शनि की सीधी चाल मकर राशि के लिए फायदेमंद साबित होगी।संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।सेहत अच्छी रहेगी, घर में सुख का माहौल रहेगा। व्यापार और नौकरी में भी फायदा होगा।कहीं पैसा अटका है तो वापस मिलने के योग बन रहे हैं।इनके लिए निवेश करना अच्छा रहेगा।दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला दौर

मीन राशि वाले लोगों की साढ़ेसाती का पहला ढैया भी शनि की सीधी चाल लाभ कराएगी। ये काफी समय से मुश्किलें झेल रहे हैं जिनका अंत होगा। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में इंक्रीमेंट के योग हैं। समाज में नए और प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे।रुके हुए काम बनने लगेंगे,धन का लाभ होगा और निवेश के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

इन राशियों को मिलेगा ढैय्या के अशुभ प्रभाव से छुटकारा

  • ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव के कुंभ राशि में मार्गी होने से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या का कष्टमय असर खत्म होने जा है। क्योंकि शनि देव कर्क राशि वालों की गोचर कुंडली में आठवें और वृश्चिक राशि के जातकों की गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए शनि देव के मार्गी होने से अब इन लोगों के अटके हुए काम बनने लगेंगे।
  • साथ ही जो जीवन में तनाव चल रहा था, उससे मुक्ति मिलेगी। वहीं भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही कारोबारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही काम- कारोबार के संबंध से यात्राएं आप कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

Trending News