Shani Dev Mantra: प्रति शनिवार श्री शनि देव के इन विशेष मंत्रों के जाप से यश, सुख, समृद्धि, कीर्ति, पराक्रम, वैभव, सफलता और अपार धन-धान्य के साथ प्रगति के द्वार खुलते हैं। यहां दिए गए किसी भी मंत्र की कम से कम 1 माला (108) बार इसका जाप करें। किसी एक मंत्र का चयन करें और अवश्य जपें।
By Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 06:51:41 PM (IST)
Updated Date: Fri, 04 Jul 2025 06:51:41 PM (IST)
HighLights
- शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में क्रूर ग्रह के रूप में देखा जाता है।
- शनिदेव की पूजा करने के लिए शनिवार समर्पित किया गया है।
- शनिदेव के इन मंत्रों का जाप कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
धर्म डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। शनि केवल उनकी क्रूर दृष्टि के लिए नहीं बल्कि शनि की शुभ दृष्टि के लिए भी इन्हें जाना जाता है। अगर शनिदेव की दृष्टि किसी जातक पर शुभ पड़ रही हो तो उसके जीवन में अपार खुशियां आ जाती हैं। इन्हें कर्मों का देवता कहा जाता है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं।
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय
वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 05 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय है। इसके लिए शनिवार के दिन कर्मफल दाता शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार का व्रत रखा जाता है। अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन भक्ति भाव से शनिदेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय शनिदेव के नामों का जप करें। आइए जानते हैं इन्हीं मंत्रों के बारे में।
शनिदेव की पूजा करते समय इस 108 मंत्र का करें जाप:
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







