Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Shani Margi: 15 नवंबर की रात 8:30 बजे मार्गी होंगे शनि, 12 राशि के लिए खुलेंगे उन्नति के द्वार

Shani Margi: 15 नवंबर की रात 8:30 बजे मार्गी होंगे शनि, 12 राशि के लिए खुलेंगे उन्नति के द्वार

शनि देव अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और वक्री अवस्था में है। 15 नवंबर की रात से वे फिर सीधी दिशा में चलेंगे। इसका सभी 12 राशियों(Shani Margi 2024 Rashifal) मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन के जातकों पर असर दिखेगा।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 02:30:39 PM (IST)

Updated Date: Thu, 14 Nov 2024 10:13:41 PM (IST)

शनि के मार्गी होते ही व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन होगा। फाइल फोटो

HighLights

  1. सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मामलों में भी बड़े परिवर्तन होंगे।
  2. शनि के मार्गी होने से बंद पड़े हुए कामों में फिर तेजी आएगी।
  3. साथ ही कुछ लोगों को पद मिलेगा, तो कुछ लोग पद मुक्त होंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन(Shani Margi 2024 November)। नवग्रहों में ऊर्जा का कारक ग्रह माने जाने वाले शनि कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार रात 8.30 बजे मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होते ही 12 राशि के जातक राहत का अनुभव करेंगे। कुछ राशि के जातकों के लिए उन्नति व प्रगति के द्वार खुलेंगे।

सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक मामलों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शनिदेव के मार्ग परिवर्तन का असर उज्जैन विकास व नगर निगम की कार्यप्रणाली में बदलाव के दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन होगा

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया शनि ग्रह वर्तमान में कुंभ राशि पर गोचर कर रहे हैं और वक्री अवस्था में हैं। 15 नवंबर की रात 8:30 बजे शनि ग्रह मार्गी हो जाएंगे शनि के मार्गी होते ही व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन होगा।

बंद पड़े कामों की गति तेज होगी, जिन लोगों ने नया व्यापार व्यवसाय शुरू किया है उन्हें राहत का अनुभव होगा। बाहरी स्रोतों के माध्यम से व्यापार की क्रिया विधि बढ़ सकेगी जिससे आर्थिक मामलों के नुकसान रिकवर होंगे।

naidunia_image

शनि की सीधी चाल दिखाएगी कमाल, यह होगा

  • शनि मंगल के दृष्टि संबंध के कारण पेट्रोकेमिकल से जुड़े उत्पादन में परिवर्तन होगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोकेमिकल के बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत हैं।
  • जो लोग बाजार की मांग के अनुरूप सेवा व उत्पाद इकाई का शुभारंभ करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित होगा, जो नए स्टार्टअप्स को सफलता दिलाएगा।
  • शनि को न्याय का देवता माना गया है, इसलिए शनि के मार्गी होते ही प्रशासनिक, न्यायिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में रिवर्तन होंगे। कुछ लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी, कुछ पद मुक्त होंगे। दलीय राजनीति में भी आश्चर्यजनक बड़े परिवर्तन सामाजिक व राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देंगे

उज्जैन नगर निगम में भी होगा परिवर्तन

शनि ग्रह प्रशासन तथा अन्य प्रकार के कॉर्पोरेट सेक्टर का भी कारक माना जाता है। सड़क परिवहन एवं भूमि भवन आदि से जुड़े मामलों में गति की स्थिति को नियंत्रित करने का कार्य भी शनि महाराज के पास है। मार्गी होने के बाद उज्जैन नगर निगम प्रशासन से जुड़े बड़े परिवर्तन होंगे। हाल ही में हाईकोर्ट ने जो आदेश निकाला है, उसके अनुसार शासन की गतिविधि बढ़ेगी ओर कई प्रकार के विभागीय बदलाव संभव है।

naidunia_image

राशियों पर ऐसा रहेगा शनि का प्रभाव

  • मेष : आर्थिक व व्यवसायिक कार्यों में लाभ के योग बनेंगे।
  • वृषभ : बड़े व्यक्ति के माध्यम से कार्य के होने की संभावना।
  • मिथुन : विशेष लोगों के माध्यम से आर्थिक समस्या का निराकरण।
  • कर्क : शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के योग, सावधानी रखते हुए ध्यान दें।
  • सिंह : कूटनीतिक माध्यम से कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।
  • कन्या : लंबित पड़े बड़े काम पूर्ण होने से राहत का अनुभव करेंगे।
  • तुला : बड़े व्यक्ति के माध्यम से किसी विशिष्ट पद की प्राप्ति होगी।
  • वृश्चिक : संपत्ति से जुड़े मामलों का मनचाहा निराकरण हो सकेगा।
  • धनु : भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा बड़े कार्य हाथ में आएंगे।
  • मकर : विदेश यात्रा व धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
  • कुंभ : शनि की अनुकूलता के कारण रुके कार्य में गति आएगी।
  • मीन : धार्मिक व आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी।

Trending News