Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

EPFO: नियमों में हो गया है बड़ा बदलाव, अब 58 साल की उम्र के बाद से जीवनभर हर महीने मिलेगी पेंशन | Parmarth TV RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV

Shukra Gochar 2025: 29 जून को शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों पर पड़ सकता है सीधा असर, जानें कैसा रहेगा यह संयोग

Shukra Gochar 2025: 29 जून को शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों पर पड़ सकता है सीधा असर, जानें कैसा रहेगा यह संयोग

महान ग्रह शुक्र 29 जून 2025 को मेष राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि पर ये 26 जुलाई तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। इनका अपनी ही राशि में गोचर करने से पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ेगा।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 07:40:31 PM (IST)

Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 07:40:31 PM (IST)

29 जून को होने जा रहा है शुक्र का गोचर।

धर्म डेस्क। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) ग्रह को प्रेम, विलासिता, धन-संपत्ति और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जून 2025 को शुक्र ग्रह मेष राशि को निकलकर अपनी स्वभाविक राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण साबिक हो सकता है। विशेषकर इन 3 राशि वाले जातकों को इस गोचर के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 3 राशियां जिन्हें शुक्र गोचर के दौरान सावधान रहना चाहिए।

मिथुन: शुक्र का वृष राशि में गोचर

शुक्र ग्रह मिथुन राशि के जातकों के लिए द्वादश भाव और पंचम भाव के स्वामी हैं। यह गोचर वृष राशि में आपके द्वादश भाव में हो रहा है। साथ ही शुक्र की दृष्टि आपके षष्ठ भाव पर पड़ रही है। यह शुक्र गोचर आपके भीतर एकांत, विश्राम और विलासिता की इच्छा को बढ़ा सकता है। आप आत्मचिंतन, आध्यात्मिक साधना, विश्राम और मानसिक शांति पर ध्यान देंगे। विदेश यात्राओं या आरामदायक जीवनशैली पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

धनु: वृष राशि में शुक्र का गोचर

धनु राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। यह गोचर वृष राशि में आपके छठे भाव से हो रहा है और बारहवें भाव पर दृष्टि डाल रहा है। वृष राशि में हो रहा यह शुक्र गोचर आपके स्वास्थ्य दिनचर्या में सुधार लाने का अवसर देगा। कार्य से जुड़ा तनाव कम करने की आवश्यकता है। विदेशी संपर्कों से लाभ संभव है। खर्चों को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।

मेष राशि: शुक्र का वृष राशि में गोचर

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र द्वितीय और सप्तम भाव के स्वामी हैं। यह गोचर आपके द्वितीय भाव से हो रहा है और अष्टम भाव पर दृष्टि डाल रहा है। 29 जून 2025 को वृष राशि में हो रहा शुक्र का यह गोचर आपके आर्थिक पक्ष और पारिवारिक सौहार्द पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वाणी संबंधित क्षेत्रों से लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। आप अपने संवाद कौशल से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में गहराई आ सकती है, लेकिन साथ ही अधिक समर्पण और समझदारी की आवश्यकता भी होगी।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News