Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Sri Yantra Puja Rules: श्री यंत्र की स्थापना के दौरान इन बातों के रखें खास ध्यान, लक्ष्मी जी करेंगी धनवर्षा

Sri Yantra Puja Rules: श्री यंत्र की स्थापना के दौरान इन बातों के रखें खास ध्यान, लक्ष्मी जी करेंगी धनवर्षा

श्री यंत्र की स्थापना और पूजा से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है। शास्त्रों में श्री यंत्र की स्थापना और पूजन की विशेष विधि दी गई है, जिसे विधिपूर्वक करने से मां लक्ष्मी की कृपा साधक पर बनी रहती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 06 Dec 2024 05:00:00 AM (IST)

Updated Date: Fri, 13 Dec 2024 07:20:19 AM (IST)

Sri Yantra श्री यंत्र की ऐसे करें स्थापना। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. श्री यंत्र की पूजा से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
  2. पूजा विधि में सही मंत्रों का जाप महत्वपूर्ण है।
  3. श्री यंत्र को स्वच्छ स्थान पर स्थापित करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की कमी दूर होती है। उनको धन की देवी माना जाता है। कई लोग लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही श्री यंत्र की भी स्थापना घर में करते हैं, जिससे उनकी कृपा बनी रहे। श्री यंत्र स्थापना के कुछ नियम होते हैं, जिनका ध्यान रखने आपको फल जरूर मिलता है।

समझें श्री यंत्र स्थापना की विधि…

श्री यंत्र की स्थापना के समय यह ध्यान दें कि यह साफ-सुथरे लाल कपड़े में ही रखा जाए। पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद यंत्र को घर के मंदिर में स्थापित करें। विधिवत पूजन करते हुए रोली, अक्षत और फूल अर्पित करें।

पूजा के दौरान विशेष रूप से मां लक्ष्मी के ध्यान में “ओम् महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्” मंत्र का जाप करें।

naidunia_image

ये है मंत्र का अर्थ

“ओम् महालक्ष्म्यै च विद्महे” का अर्थ है कि हम महालक्ष्मी देवी को जानने और समझने का प्रयास करते हैं। “विष्णु पत्न्यै च धीमहि” का अर्थ है, हम देवी लक्ष्मी, जो भगवान विष्णु की पत्नी हैं, का ध्यान करते हैं। “तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्” का अर्थ है, हम मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हैं कि वह हमें सद्बुद्धि प्रदान करें।

रात्रि के समय श्री सूक्त का पाठ करने से घर में समृद्धि और सुख-शांति आती है।

इन बातों को रखें विशेष ध्यान

  • श्री यंत्र को घर में स्थापित करने से पहले शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें।
  • श्री यंत्र को स्थापित करने के लिए घर या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा शुभ होती है।
  • श्री यंत्र को गंदे या फटे कपड़े पर भूलकर भी स्थापित नहीं करना चाहिए।
  • श्री यंत्र को शुक्रवार के दिन घर पर लाना अच्छा माना जाता है।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Trending News