Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Surya Rashi Parivartan: सूर्य देव ने अपने मित्र मंगल की वृश्चिक राशि में किया प्रवेश… अगले 30 दिन होगा इतना शुभ, खुद नहीं कर पाएंगे भरोसा

Surya Rashi Parivartan: सूर्य देव ने अपने मित्र मंगल की वृश्चिक राशि में किया प्रवेश… अगले 30 दिन होगा इतना शुभ, खुद नहीं कर पाएंगे भरोसा

सूर्य के राशि परिवर्तन से तुला राशि वालों को राजनीतिक करियर में सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं, धनु राशि वालों की सूर्य के गोचर के दौरान आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा। नए निवेश लाभदायक रहेंगे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 17 Nov 2024 09:45:11 AM (IST)

Updated Date: Sun, 17 Nov 2024 03:14:43 PM (IST)

सूर्य के राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

HighLights

  1. मेष राशि वाले अगले 30 दिनों तक खुद को जवान अनुभव करेंगे
  2. मिथुन राशि वालों को कार्य में सफलता मिलेगी, संबंध मजबूत रहेंगे
  3. सिंह राशि वाले सकारात्मक रहेंगे, तनाव कम होगा, धन लाभ होगा

धर्म डेस्क, इंदौर (Surya Rashi Parivartan)। ग्रहों के राजा भगवान सूर्यदेव ने 16 नवंबर, शनिवार को तुला राशि को छोड़कर अपने मित्र मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया। साथ ही बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी किया। इस गोचर के दौरान सूर्य व बृहस्पति के बीच समसप्तक योग बना। साथ ही वेशी योग का प्रभाव में भी रहा।

सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर होगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य पंडित रवि शर्मा ने बताया कि वर्ष के अंत में सूर्य का गोचर कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा।

सूर्य के गोचर का विभिन्न राशियों पर असर

  • मेष राशि: इस राशि के जातक अगले 30 दिनों तक अधिक आत्मविश्वास और जवान अनुभव करेंगे। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, व्यापार वृद्धि का योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व धन लाभ होगा।
  • वृष राशि: सूर्य गोचर के प्रभाव से वृष राशि के जातकों के लिए नौकरी व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहने की संभावना है। सरकारी नौकरी पाने के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टि लाभकारी, विपरीत लिंग के मित्रों और रिश्तेदारों से लाभ होगा।
  • मिथुन राशि: आपकी कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी सूर्य छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आपके रोग व शत्रुओं का उचित न्याय संगत समाधान होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे व सेहत अच्छी रहेगी।

naidunia_image

  • कर्क राशि: सूर्य का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। सफलता मिलेगी, उधार दिया हुआ पैसा वापस आएगा जिससे, आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगी।
  • सिंह राशि: आपकी मानसिक स्थिति पर बहुत अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। सकारात्मक रहेंगे, तनाव कम होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा, परिवार का सहयोग रहेगा व जीवन में खुशियां बढ़ेंगीं।
  • तुला राशि: धन भाव स्थान पर गोचर से लाभ होगा। राजनीतिक करियर में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी में लाभ व अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
  • वृश्चिक राशि: सूर्य इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, इस कारण आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कामकाज के लिए उपयुक्त है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न होने की संभावना है।

naidunia_image

  • धनु राशि: सूर्य के गोचर के दौरान आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा। नए निवेश लाभदायक रहेंगे। निजी जीवन व प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखेंगे। आर्थिक उन्नति होगी।
  • मकर राशि: सूर्य के गोचर के प्रभाव से आप अपने कार्यों में सफल होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के सहयोग से सभी जरूरी कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
  • कुंभ राशि: व्यापार में लाभ होगा। यदि नई कार, फ्लैट या अपार्टमेंट खरीदना चाहते हैं तो सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। पिता तथा गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी रुचि अध्यात्म में बढ़ेगी।
  • कन्या राशि: आपकी राशि से तृतीय पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर होगा, जो आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगा। साहसिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ होगा व सामाजिक उन्नति बढ़ सकती है।
  • मीन राशि: इस राशि के जातक इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बाहर निकलेंगे। आर्थिक उन्नति की संभावना है। कुछ नवीन कार्यों के बनने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Trending News