Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Today Rashifal Nov 7, 2024: मिथुन, कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों की किस्मत आज जबरदस्त चमकेगी, पढ़िए दैनिक राशिफल

Today Rashifal Nov 7, 2024: मिथुन, कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों की किस्मत आज जबरदस्त चमकेगी, पढ़िए दैनिक राशिफल

विभिन्न राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कर्क राशि वालों का सोचा हर काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। वहीं सिंह राशि वाले आज संभलकर रहें। झूठा आरोप लग सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 07 Nov 2024 06:01:00 AM (IST)

Updated Date: Thu, 07 Nov 2024 06:01:31 AM (IST)

Today Rashifal Nov 7, 2024: 7 नवंबर 2024 का दैनिक राशिफल

HighLights

  1. मेष राशि वाले आज वाणी पर संयम रखें।
  2. मीन राशि वाले मकान खरीद सकते हैं।
  3. मिथुन राशि वालों पर लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Nov 7, 2024)। आज दिनांक 7 नवंबर 2024, गुरुवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत आश्विन, मास पूर्णिमांत कार्तिक और तिथि षष्ठी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दोस्तों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। बिजनेस में रिस्क ना लें। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा। दिनभर भागदौड़ रहेगी। मन में अशांति रहेगी। सेहत खराब हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी के निधन की खबर आ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में बड़ा लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। पिछले दिनों से जिस काम के बारे में सोच रहे हैं, वो पूरा होगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन हर काम संभलकर करें। कोई झूठा आरोप लगा सकता है। आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। बिजनेस या नौकरी में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नहीं है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज वाणी पर संयम रखें। आपकी बातों के कारण किसी का दिल दुख सकता है। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। पत्नी या पति के साथ अच्छा बर्ताव करें। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आपके लिए आज का दिन शानदार है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद साबित होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज सफलता से भरा दिन है। हर काम में कामयाबी मिलेगी। बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है। नौकरी में बदलाव सफल होगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन उत्तम है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अलर्ट होकर हर काम करें। किसी से अनावश्यक विवाद न करें। बिजनेस में कोई नई डील ना करें। नुकसान की आशंका है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। पत्नी या पति के प्रति बुरे शब्दों का उपयोग न करें। वाणी पर संयम जरूरी है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज मुश्किलों से भरा दिन है। तबीयत बिगड़ सकती है। परिवार में किसी अपने को लेकर अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस में घाटा होने का अंदेशा है। वाहन चलाने से बचें या सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें। विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार है। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। परिजन का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज कोई नया कार्य शुरू करते हैं। किसी विशेष व्यक्ति का आपके जीवन में आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Trending News