Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV

Vinayaka Chaturthi 2025: कब है विनायक चतुर्थी? यहां से नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त, योग और पंचांग

Vinayaka Chaturthi 2025: कब है विनायक चतुर्थी? यहां से नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त, योग और पंचांग

धर्म डेस्क। हिंदू पंचांग में हर महीने दो चतुर्थी तिथियां आती हैं – कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी। दोनों ही तिथियां भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती हैं। इस दिन गणपति बप्पा की भक्ति से पूजा और व्रत करने से साधक को विशेष कृपा प्राप्त होती है।

इस वर्ष विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi 2025) 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की आराधना करने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के समस्त विघ्न और संकट दूर होते हैं। इस बार इस चतुर्थी पर शोभन योग और रवि योग जैसे दो शुभ संयोग बन रहे हैं, जो पूजा का महत्व और भी बढ़ा देते हैं।

Vinayaka Chaturthi 2025 की तिथि और मुहूर्त

चतुर्थी तिथि आरंभ – 25 अक्टूबर, रात 01:19 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त – 26 अक्टूबर, सुबह 03:48 बजे

विनायक चतुर्थी व्रत व पूजा – 25 अक्टूबर 2025 को

विनायक चतुर्थी के शुभ योग

कार्तिक माह की शुक्ल चतुर्थी पर इस बार कई मंगलकारी योग बन रहे हैं –

शोभन योग

रवि योग

भद्रावास योग (रात्रि भर)

इन योगों में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है।

विनायक चतुर्थी पंचांग 2025

सूर्योदय – सुबह 06:28 बजे

सूर्यास्त – शाम 05:42 बजे

चंद्रोदय – सुबह 09:50 बजे

चंद्रास्त – रात 07:58 बजे

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:46 से 05:37 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 01:57 से 02:42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05:42 से 06:07 बजे तक

निशिता मुहूर्त – रात 11:40 से 12:31 बजे तक

विनायक चतुर्थी का महत्व

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की आराधना करने से जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक रखने से व्यक्ति को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Trending News