Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Vivah Muhurat November 2024: 12 नवंबर से गूंजेगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर की 4 तिथियों को रात-दिन उत्तम मुहूर्त

Vivah Muhurat November 2024: 12 नवंबर से गूंजेगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर की 4 तिथियों को रात-दिन उत्तम मुहूर्त

भारतीय संस्कृति में विवाह एक पवित्र और सामाजिक आयोजन है, जिसे शुभ मुहूर्त में संपन्न करना आवश्यक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि विवाह का आयोजन शुभ मुहूर्त में करने से दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Tue, 05 Nov 2024 07:53:56 AM (IST)

Updated Date: Wed, 06 Nov 2024 12:16:14 AM (IST)

इन तिथियों के दौरान विवाह करने से नवदंपत्ति को जीवनभर का सौभाग्य और सुख प्राप्त होता है। (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जाएगी।
  2. देवउठनी एकादशी के बाद समस्त शुभ कार्यो की शुरुआत।
  3. इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के योग निद्रा से जागते है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। देवउठनी एकादशी से विवाह के मुहूर्त शुरू होते हैं, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागृत होते हैं। इसे देव जागरण का पर्व भी कहा जाता है और इस दिन से लेकर आगामी कई शुभ तिथियों में विवाह जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं।

इस वर्ष देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को है और इसके साथ ही शादियों का सीजन जोर-शोर से शुरू हो जाएगा।इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में कई महत्वपूर्ण तिथियां हैं, जिन्हें विवाह के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28 और 29 नवंबर की तारीखें विवाह के लिए उपयुक्त हैं। वहीं. दिसंबर में तीन, चार, पांच, नौ, 10, 11, 13 और 14 तारीखें भी शादी के लिए बेहद शुभ मानी गई हैं।

naidunia_image

इन चार दिन रहेगी विशेष तिथियां

  • 22 और 23 नवंबर के बाद 9 और 10 दिसंबर की तिथियां विशेष रूप से अत्यधिक शुभ मानी गई हैं। इस दौरान पूरे दिन और रात विवाह के लिए उत्तम मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे, जो इसे एक आदर्श समय बनाते हैं।
  • दिसंबर की 14 तारीख को केवल दिन का समय ही विवाह के लिए अनुकूल है, क्योंकि शाम के बाद खरमास शुरू हो जाएगा, जिसके कारण मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

शुभ मुहूर्त का महत्व

आचार्य गोविन्द दुबे बताते हैं कि शुभ मुहूर्त में विवाह करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भारतीय समाज में बिना मुहूर्त के विवाह करना अशुभ माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं।

इसी वजह से शुभ मुहूर्तों में विवाह करने का प्रचलन है और विवाह सीजन के दौरान लोग ज्योतिषाचार्यों से परामर्श कर मुहूर्त निकालने पर विशेष जोर देते हैं।

naidunia_image

शादी की बुकिंग जोरों पर

देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी की तैयारियों का दौर भी जोर पकड़ लेता है। शादी भवन, बैंड-बाजा और कैटरिंग सेवाओं में बुकिंग की होड़ लगी हुई है। कैटरिंग, डेकोरेशन और बैंड-बाजा से लेकर फोटोग्राफी और अन्य सेवाओं के लिए भी बड़ी संख्या में लोग बुकिंग कराने में जुटे हुए हैं।

शादी भवनों की मांग इतनी बढ़ चुकी है कि लोग कुछ महीनों पहले से ही बुकिंग करवाने लगे हैं ताकि उन्हें मनचाहा स्थान मिल सके। ऐसे में शादी की तैयारियों को लेकर बाजार में रौनक लौट आई है, जिससे व्यापारियों को भी अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है।

Trending News