खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बिना खेले ही आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो गया है। सीएसके को आईपीएल 2026 के अन्तिम लीग मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। आईपीएल के इस पूरे सीजन में एमएस धोनी चेन्नई के लिए खेलते हुए नहीं दिखे।
आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब एमएस धोनी लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं खेला हो। चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या धोनी आईपीएल 2027 में खेलते हुए दिखेंगे? गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से भी एमएस धोनी के भविष्य को लेकर सवाल किया गया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि आपको और मुझे, हम दोनों को ही अगले साल इस बारे में पता चलेगा कि वह खेलेंगे या नहीं। अगले सीजन के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं हम उनसे बहुत खुश हैं।
आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स को मिली केवल छह मैचों में जीत
आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स को 14 में से केवल छह मैचों में जीत मिली है। वहीं आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे उसे केवल 12 अंकों से ही संतोष करना पड़ा है। टूर्नामेंट में सीएसके को पूर्व कप्तान धोनी की कमी बहुत ही खली है। वह चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल सके। टीम का प्रदर्शन इस बार उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा है।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







