Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

टेस्ट क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने Bumrah | Parmarth TV

टेस्ट क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने Bumrah  | Parmarth TV

खेल डेस्क। साल 2025 की विदाई होने के साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रचा दिया है। बुमराह ने 2025 का समापन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज के तौर पर की है। उन्होंने 2024 का अंत भी दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज के रूप में किया था। इसके साथ ही स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार दो सालों तक शीर्ष रैंक पर रहने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

इस साल बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए 31 विकेट

बुमराह से पहले आर अश्विन ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। अश्विन ने 2015 और 2016 में लगातार दो साल टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में पहले स्थान पर रहते हुए साल का अंत किया था। वहीं अश्विन साल 2023 में भी नंबर-1 गेंदबाज रहे थे। जसप्रीत बुमराह ने गत वर्ष 8 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 22.16 के शानदार औसत से 31 विकेट हासिल किए थे। पिछले साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तीन बार पांच विकेट हॉल भी अपने नाम किए।

टॉप-100 गेंदबाजों में शामिल नहीं हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 879 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। हालांकि वनडे रैंकिंग में वह टॉप-100 गेंदबाजों में भी शामिल नहीं हो सके हैं। बुमराह का वनडे क्रिकेट कम खेलना इसका कारण रहा है। बुमराह ने 2 साल से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। उन्होंने अन्तिम वनडे मैच अहमदाबाद में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच था। आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह 18वें पायदान पर हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News