Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV

डेब्यू T20 मैच में ही 15 साल की महिला क्रिकेटर ने बना डाले तीन विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

डेब्यू T20 मैच में ही 15 साल की महिला क्रिकेटर ने बना डाले तीन विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अभी तक कई रिकॉर्ड बन चुके हैं। अब एक अनजाने से क्रिकेटर ने अपने डेब्यू मैच में ही तीन विश्व रिकॉर्ड बना डाले। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में अब रवांडा की बल्लेबाज फैनी उतागुशिमानिंदे ने अपने नाम तीन विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।

उन्होंने अपने पहले ही ही टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगा दिया है। वहीं उनके नाम सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी हो गया है। उन्होंने लागोस के ताफावा बलेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल में नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया है। केवल 15 साल और 223 दिन की उम्र में उतागुशिमानिंदे ने 65 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 111 रन बनाए। इस पारी के दम पर उन्होंने युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अलाको ने 2019 में किगाली में माली के खिलाफ केवल 16 साल और 233 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

उटागुशिमानिंदे ने ये रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2022 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 18 साल और 280 दिन की उम्र में शतकीय पारी खेली थी। विमंस टी20 इंटरनेशनल इतिहास में डेब्‍यू मैच में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनी उटागुशिमानिंदे ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस पारी से उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू मैच में करेन रोल्टन (नाबाद 96) का सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेट में अपने डेब्यू टी20 मैच में ही कनाडा के मैथ्यूज स्पूर्स, सर्बिया के लेस्ली डनबर, नामीबिया के जेपी कोट्जे और कनाडा के रविंदरपाल सिंह जैसे खिलाड़ी शतक लगा चुके हैं।

PC:espncricinfo

Trending News