Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV

वनडे सीरीज के बीच में Virat Kohli ने ले लिया है अब ये बड़ा फैसला, दे दी है जानकारी | Parmarth TV

वनडे सीरीज के बीच में Virat Kohli ने ले लिया है अब ये बड़ा फैसला, दे दी है जानकारी | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच में ही पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। आज रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया है।

खबरों के अनुसार, विराट कोहली ने अपने फैसले की दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को दे दी है। विराट ने फोन करके डीडीसीए को इस संबंध में जानकारी दी है। आपको बात दें के विजय हजारे ट्रॉफी 24 दिसंबर से होगी। इस टूर्नामेंट में दिल्ली का पहला मुकाबला आंध्रा के खिलाफ होगा।

खबरों के अनुसार, दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने देश के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के फैसले को कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में बोल दिया कि टीम उन्हें वापस टीम में शामिल करने के लिए उत्सुक है।

रोहन जेटली ने कहा कि विराट ने हमें बताया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे और हम उनके दिल्ली के लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि विराट कोहली पूरे विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इतना तय हो गया है कि वह कुछ मैच जरूर खेलेंगे।

आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी 2009-10 सीजन में खेलते नजर आए थे

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली की ओर से आखिरी बार 50 ओवर फॉर्मेट का मैच सितंबर 2013 में एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी में खेला था। इस टूर्नामेंट में दिल्ली, इंडिया ब्लू और इंडिया रेड टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी 2009-10 सीजन में खेलते नजर आए थे। विराट कोहली ने इन दोनों टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी की थी।

PC:अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News