वैंकूवर (मलकीत सिंह)।मॉन्ट्रियल की हॉकी टीम के खिलाड़ी निक सुज़ुकी ने एक मैच के दौरान 100 अंक पूरे कर इतिहास रच दिया है। वह पिछले करीब चार दशकों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
सुज़ुकी ने यह मील का पत्थर हासिल करते हुए टीम के पुराने महान खिलाड़ियों की कतार में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इससे पहले गाइ लाफ्लेर, पीटर माहोव्लिच, स्टीव शट और मैट्स नासलुंड जैसे दिग्गज खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि सुज़ुकी के लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें लीग के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से टीम को भी बड़ा उत्साह मिला है।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि टीम के लिए भी गर्व का क्षण है, जो भविष्य में और सफलताओं का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







