Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

स्वर्गीय बहन को श्रद्धांजलि देने के लिए जीती 81 किलोमीटर की पहाड़ी दौड़ | Parmarth TV

स्वर्गीय बहन को श्रद्धांजलि देने के लिए जीती 81 किलोमीटर की पहाड़ी दौड़ | Parmarth TV

वैंकूवर,(मलकीत सिंह)। कनाडा के सास्काटून से संबंधित धाविका मैंडी करी ने अपनी स्वर्गीय बहन लीजा की याद को समर्पित करते हुए 81 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी ट्रेल रेस जीतकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। इस दौड़ के दौरान उन्होंने अपने साथ एक पैकेट रखा हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी बहन की कुछ अस्थियां रखी हुई थीं।

जानकारी के अनुसार इस दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 81 किलोमीटर का लंबा सफर, 4,000 मीटर की ऊंचाई और करीब 35 डिग्री सेल्सियस की गर्मी जैसी कठिन परिस्थितियां शामिल थीं। इन सख्त हालात के बावजूद मैंडी करी ने हौसला नहीं छोड़ा और अंततः जीत हासिल की।

मैंडी ने बताया कि इस दौड़ के दौरान उन्हें अपनी बहन लीजा की मौजूदगी का अहसास होता रहा, जिसने उन्हें हर मुश्किल पल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनकी बहन की याद को समर्पित है।

इस उपलब्धि के बाद खेल जगत और आम लोगों द्वारा मैंडी करी की दृढ़ता और साहस की भरपूर सराहना की जा रही है। यह कहानी न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए बल्कि हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Trending News