खेल डेस्क। 17 साल के युवा बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी ने राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया अंडर19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिसियल टेस्ट मैच में इतिहास रच लिया है। मैच के दूसरे दिन लक्ष्य रायचंदानी ने केवल 256 गेंदों में 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 210 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली।
वह तीसरे दिन 223 रन बनाकर नाबाद है। उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के 213 रनों के जवाब में भारत अंडर-19 की टीम ने पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 452रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस पारी के दम पर लक्ष्य रायचंदानी दुनिया के पहले ऐसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने यूथ टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने इससे पहले श्रीलंका दौरे पर गॉल में खेलते हुए 207 रनों की शानदार पारी खेली थी।
इसके बाद उन्होंने कोलंबो में भी एक शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर लक्ष्य रायचंदानी ने एक नया इतिहास रच दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में भी उन्होंने नाबाद 110 रन बनाए थे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







