Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए दिया नया नारा | Parmarth TV आरबीआई के बयान से पहले सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरबीआई ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, महंगा हो सकता है कर्ज – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rahul-Priyanka और विपक्षी दलों के कई सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojna: जाने इस योजना से जुड़ने पर मिलते हैं आपको क्या क्या लाभ, कौन हैं इसके लिए पात्र | Parmarth TV मध्यावधि चुनाव में पहले Donald Trump कर सकते हैं बड़ी घोषणा, दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV DA-DR Hike: सरकार ने कर दिया है दर में पांच प्रतिशत का इजाफा, कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, राजस्थान में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए दिया नया नारा | Parmarth TV

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए दिया नया नारा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो चुके, बतौर सीएम और अब पीएम रहते 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे होने के मौके पर देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करना है। इसी भरोसे के साथ पीएम मोदी ने नारे लगाए, हम करके रहेंगे… वी विल डू इट यानी आने वाले वर्षों में देश के बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का उनका पूरा भरोसा है, पीएम के साथ लोगों ने भी इन नारों को दोहराया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे करने का यह पड़ाव भी आएगा। उन्होंने इस उपलब्धि को जनता के लगातार आशीर्वाद का नतीजा बताया।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने अपने 25 साल के सफर को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में कोई घटना व्यर्थ नहीं गई। जिसने उन्हें जिताया, उसने विनम्र होना सिखाया, जबकि जिसने गिराया उसने फिर खड़ा होना सिखाया, उन्होंने कहा कि शुभचिंतकों ने प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने उन्हें अपने भीतर झांकने का मौका दिया।

pc- dailypioneer.com

Trending News