इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव में पहले बड़ी घोषणा कर सकते हैं। चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की बुरी तरह से हार मिलने की आशंका को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ये बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में बोल दिया कि मिड-टर्म चुनावों से पहले 'बड़े सरप्राइज' देखने को मिल सकते हैं। वहीं उनकी पार्टी के नेता इस बात से घबराए हुए हैं कि डेमोक्रेट्स संसद पर फिर से कब्जा कर सकते हैं।
अगर मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को जीत मिलती है तो ट्रंप के लिए देश चलाना काफी मुश्किल हो जाएगा। चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप काफी तेजी से कैम्पेनिंग कर रहे है। आगामी समय में वह ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। रिपब्लिकन पार्टी को उसका गढ़ कई राज्य के हाथ से निकलने कर सता रहा है। इन गढ़ के हाथ से निकने पर राष्ट्रपति चुनाव जीतना रिपब्लिकन पार्टी के लिए अत्यंत मुश्किल हो जाएगा। खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैरीलैंड के स्पैरोज पॉइंट पर राज्य में अरबों डॉलर के नए डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बात कर कहा कि आपको कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होगी।
अमेरिका-ईरान विवाह भी है परेशानी का कारण
आपको बता दें कि अमेरिका का ईरान के साथ लम्बे समय से विवाद चल रहा है। ये विवाद भी डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। दोनों देशों के बीच लम्बे समय से स्थाई समझौता नहीं हो सका है।
PC:vox







