इंटरनेट डेस्क। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक ने मार्च निकला और प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने इस मार्च में शामिल अखिलेश यादव सहित अधिकतर सांसदों को डिटेन कर लिया है राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया है।
पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसके पहले राहुल गांधी पुलिस द्वारा रोकने के बावजूद जबरन आकाशवाणी भवन में घुस गए। यहां वे प्रियंका गांधी के साथ धरने पर बैठे रहे। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “चुनाव आयोग से बस 300 मीटर दूर, आकाशवाणी भवन में डेरा जम गया है।
राहुल गांधी ने कहा, देश के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है, चाहे प्रधानमंत्री मोदी हों, अमित शाह हों, आरएसएस प्रमुख हों या ज्ञानेश कुमार, किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा। राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्तों से विपक्षी सांसदों की मुलाक़ात नहीं होने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 300 से ज़्यादा विपक्षी सांसद आज संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर चुनाव आयुक्तों से मिलने पहुंचे। हम करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं, चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे हैं? पुलिस हमें रोक क्यों रही है और धमका क्यों रही है?
pc- aaj tak







