इंटरनेट डेस्क। फ्लाईदुबई घटनाक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा दिया है। उन्होंने इस आतंकी साजिश के लिए ईरान को जिम्मेदार माना है।
खबरों के अनुसार, ट्रंप ने व्हाइट हाउस परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अब बोल दिया कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमान के को-पायलट द्वारा की गई आतंकवादी हमले की नाकाम कोशिश के लिए व्यक्तिगत रूप से ईरान जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हां, मुझे ऐसा लगता है। मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसा मानता हूं।
डोनाल्ड ट्रंप ने 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड 1073 में हवा में विमान को हाईजैक करने और दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश को लेकर ये बयान दिया है। विमान में उड़ान के दौरान ओमान निवासी को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने कॉकपिट के भीतर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। कैप्टन स्मित मच्छर ने घायल होने के बावजूद इस प्रयास को नाकाम कर दिया था।
PC: thewire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







