इंटरनेट डेस्क। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का आकाशवाणी भवन में धरना प्रदर्शन जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि राहुल ने सेना, सुप्रीम कोर्ट, मीडिया समेत भारत की हर संस्था पर सवाल उठाए हैं।
विपक्षी सांसदों की मांग है कि राहुल गांधी को भारत निर्वाचन आयोग तक जाने दिया जाए, लेकिन सुबह से ही यहां बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलावर बना हुआ है।
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी ने भारत की लगभग हर संस्था पर सवाल उठाए हैं। राजधानी दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन जारी है और राहुल चुनाव आयोग तक जाने की कोशिश में हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, जो देश की खातिर हैं लड़ते, वो गिरफ्तारी से नहीं हैं डरते।
pc- aaj tak







