खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें विजयी आगाज के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं, जिन्हें एशियन गेम्स में ओपनिंग करने का मौका मिला था।

पहले टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। नंबर-3 पर ईशान किशन उतर सकते हैं। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आने की पूरी संभावना है। मध्यक्रम के शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना लगभग तय है। अक्षर पटेल स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेन इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







