इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक कप्तानी छोड़ दी है। अभी हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कौर की कप्तानी में ही एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता था। अब उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी है, हालांकि वे एक खिलाड़ी के तौर पर खेलती रहेंगी।
इस बीच संभावना है कि स्मृति मंधाना को नया कप्तान बनाया जा सकता है। हरमनप्रीत ने साल 2016 में टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद जब साल 2022 में मिताली राज ने संन्यास का ऐलान किया, तब वे वनडे की भी कप्तान बनी। अब कौन की उम्र करीब 37 साल की हो चुकी है।
हरमनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने पहली ही लाइन में लिख दिया कि वह सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हैं। उन्होंने लिखा है कि यह एक कठिन फैसला है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं, जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे।
pc- india tv hindi







