Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरबीआई की ओर से रेपो रेट में इजाफा किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। गहलोत ने पत्रकारों के रेपो रेट बढ़ाने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज प्रधानमंत्री के सत्ता (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) में 25 साल पूरे हुए हैं, तो शायद देशवासियों को 'सौगात' दी है। जीडीपी को लेकर भी एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि सरकार गलत आंकड़े पेश कर रही है।
गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि जब तक जनता उठ खड़ी नहीं होगी और मेनस्ट्रीम मीडिया ईमानदारी से आगे नहीं आएगा, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। मैं सोशल मीडिया को सलाम करता हूं जो पूरी हिम्मत के साथ सच बोलने की भूमिका निभा रहा है। बाकी मेनस्ट्रीम मीडिया तो डरा और दबा हुआ है या उनके अपने स्वार्थ हैं।
गहलोत ने कहा कि आज लोकतंत्र और डॉ. अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए मीडिया का आगे आना बहुत जरूरी है। ये देश को बचाने की स्थिति है। अब कोई खाली कांग्रेस की बात नहीं रही है। देश को बचाने की स्थिति है और स्थिति बहुत गंभीर है। देश को बचाने का, मतलब लोकतंत्र को बचाने का मतलब ही देश को बचाना है। संविधान को बचाना है जो डॉ. अंबेडकर ने दिया था। तो स्थितियां हैं आपके सामने, देश के सामने हैं। दुर्भाग्य से लोग रिएक्ट नहीं कर पा रहे हैं। वो भी डरे हुए हैं। कब, किसके सीबीआई पहुंच जाएगी, ईडी पहुंच जाएगी या पुलिस पहुंच जाएगी।
हमारे जीते हुए पार्षदों को कैंपों से उठाकर ले जाया गया
अशोक गहलोत ने कहा कि हाल ही के निकाय चुनावों में जो गुंडागर्दी हुई, वह आजादी के बाद राजस्थान में पहली बार देखने को मिली है। हमारे जीते हुए पार्षदों को कैंपों से उठाकर ले जाया गया। अगर मुख्यमंत्री भजनलाल में ईमानदारी है, तो आगामी पंचायत चुनावों में उन्हें 'बाड़ाबंदी' पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिए। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







