इंटरनेट डेस्क। देश में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कहीं पर मूसलाधार बारिश कहर ढा रही है तो दूसरी और कुछ स्थानों पर अक्टूबर माह में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, सिक्किम, ओडिशा और असम के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी और राजस्थान में कई स्थानों पर सूरज अभी भी आग उगल रहा है। यहां पिलानी, चूरू और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब जा चुका है। विभाग भी इस प्रकार के मौसम से चिंतित है। मौसम विभाग ने राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की प्रबल संभावना जताई है।
आगामी दिनों में बढ़ सकता है तापमान
इन दिनों दिन के समय तेज धूप और हीटवेव जैसे हालात ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में ऐसी भीषण गर्मी का शायद ही राजस्थान में इससे पहले लोगों को सामना करना पड़ा हो।
मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया कि कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर ही दर्ज हो सकता है। यानी प्रदेश में आगामी दिनों में गर्मी का प्रभाव बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्दी ही एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 10 से 12 अक्टूबर के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने हो सकता है। बारिश होने से लोगों को राहत मिलेगी।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







