खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मशहूर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का एक बार फिर से मैदान पर जलवा देखने को मिला है। पांच साल पहले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) में वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ केवल 39 गेंदों में 70 रन की तूफानी पारी खेली।
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए। यूएई के शारजाह में चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस का पहला मैच वेस्टइंडीज चैंपियंस से हुआ। मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी और तीसरे नंबर पर आए डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते हुए केवल 27 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
एबी डिविलियर्स ने मैदान के हर कोने में छक्के जड़े
साउथ अफ्रीका चैंपियंस की कप्तानी कर रहे 42 साल के एबी डिविलियर्स ने मैदान के हर कोने में छक्के जड़े और साबित कर दिया कि उन्हें क्यों 'मिस्टर 360' कहा जाता है। उन्होंने अपनी इस पारी में केवल 39 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 70 रन बनाए। इससे साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाने में सफल रही।
साउथ अफ्रीका की ओर से रिचर्ड्स लेवी ने लगाया तूफानी अर्धशतक
साउथ अफ्रीका की ओर से रिचर्ड्स लेवी ने केवल 39 गेंदों में 87 रन ठोक दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 18.2 ओवर में 145 रन पर ही ढेर हो गई। वेस्टइंडीज चैंपियंस को इस इस मैच में 97 रनों से हार मिली।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







