इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन में सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। ये खुशखबरी सिक्किम की सरकार ने अपने कर्मचारियों को दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाने का फैसला किया है।
सरकार ने इन नई दरों का फायदा 1 जनवरी से कर्मचारियों को देने का फैसला किया है। सरकार ने DA और DR की दर में पांच प्रतिशत का इजाफा किया है। प्री-रिवाइज्ड बेसिक पे स्ट्रक्चर के हिसाब से सैलरी या पेंशन लेने वालों के लिए डीए और डीआर की दर 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दी गई है।
जबकि रिवाइज्ड बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए ये दर सरकार ने 58 परसेंट से बढ़ाकर 60 परसेंट कर दी गई है। राज्य सरकार के इस फैसले से 50 हज़ार कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होने की संभावना है। ये दीपावली के त्योहार से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा है।
PC: strategy-business
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







