खेल डेस्क। श्रेयस अय्यर (नाबाद 102 रन) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज को पांच मैचों की टीT20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट से शिकस्त दी।

इस पारी में श्रेयस अय्यर ने केलव 43 गेंदों में नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस पारी से भारत ने 172 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। शतकीय पारी से श्रेयस अय्यर ने अपने नाम एक भारतीय रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया।

वह अब टी20 इंटरनेशनल में रन चेज के दौरान शतक लगाने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले बतौर भारतीय कप्तान टी20 में सबसे बड़ा स्कोर विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 6 दिसंबर 2019 को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ रन चेज करते हुए नाबाद 94 रन की पारी खेली थी। इस पारी में विराट कोहली ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







