खेल डेस्क। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे इस मैच में अभिषेक शर्मा ने इस साल अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं।
वह ईशान किशन के बाद इस साल ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेट बने। अभिषेक ने आज मैच में 15 रन बनाते ही इस साल अपने एक हजार रन पूरे किए। अभिषेक शर्मा आज मैच में 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। उन्होंने इस साल 36 मैचों में अपने एक हजार रन पूरे किए।
मैच में भारत ने समाचार लिखे जाने तक 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार ओवरों में 37 रन बना लिए हैं। आपको बता दें कि क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में अभिषेक ने 12 गेंद पर 29 रन बनाए थे।
PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







