Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: बैंक जा रहे हैं तो एक बार देख ले कैलेंडर, कही आज छुट्टी तो नहीं…अब 3 दिन के बाद ही होगा आपका… | Parmarth TV Donald Trump ने फिर से दी ईरान पर हमले की चेतावनी, ईरान ने भी दे दिया करारा जवाब | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी योजना की 24वीं किस्त, हो गया है तारीख का खुलासा | Parmarth TV Petrol-diesel prices: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल के बीच अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV DL: अब टेस्ट में 75% नंबर लाने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार करने जा रही है ऐसा | Parmarth TV शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स करीब 800 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो ने रचा इतिहास, पहली बार किसी आईपीओ के लिए आए एक करोड़ आवेदन – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Modi का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-एक साल में श्रीहरिकोटा से इतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितने कांग्रेस अपने नेता… | Parmarth TV देश में तैयार हो रहे कई एमआरओ केंद्र, एयर इंडिया ने दिल्ली में रखी आधारशिला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-silver prices: दस महीने बाद दो लाख के नीचे आई चांदी, आज सोना-चांदी के इतने गिर गए दाम | Parmarth TV

29 अक्‍टूबर को करवा चौथ पर वृषभ राशि में रहेंगे चंद्रमा, रोहिणी नक्षत्र और शिवयोग का बन रहा शुभ संयोग

29 अक्‍टूबर को करवा चौथ पर वृषभ राशि में रहेंगे चंद्रमा, रोहिणी नक्षत्र और शिवयोग का बन रहा शुभ संयोग

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व करवा चौथ इस वर्ष 29 अक्टूबर को विशेष ज्योतिषीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे।

रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र के साथ शिवयोग का संयोग दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि, प्रेम और पारिवारिक खुशहाली के लिए शुभ माना जा रहा है। भोपाल में चंद्रोदय रात लगभग 8:24 से 8:26 बजे के बीच होने का अनुमान है।

ज्योतिषी पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा का वृषभ राशि में होना विशेष महत्व रखता है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा की यह स्थिति दांपत्य जीवन में प्रेम, आपसी सामंजस्य और सुख-शांति का प्रतीक मानी जाती है। भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की आराधना का भी विशेष महत्व रहेगा।

November 2026 Planetary Transits: नवंबर में बृहस्पति, मंगल, शुक्र और सूर्य का गोचर, इन राशियों के सुनहरे समय की शुरुआत

पहली बार व्रत रखने में कोई बाधा नहीं

आचार्य पं. विनोद गौतम ने बताया कि इस वर्ष चतुर्थी तिथि व्रत के संकल्प काल से लेकर रात्रि चंद्रोदय तक विद्यमान रहेगी। सोशल मीडिया पर विवाह के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर फैल रही भ्रांतियां निराधार हैं। धर्मसिंधु और निर्णयसिंधु जैसे धर्मग्रंथों में पहली बार व्रत रखने पर किसी प्रकार की बाधा का उल्लेख नहीं है।

शुक्र उदय, भद्रा का दोष नहीं

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र का उदय 28 अक्टूबर को प्रातःकाल में हो जाएगा। इसलिए करवा चौथ के दिन शुक्रास्त का दोष नहीं रहेगा। इस दिन भद्रा भी नहीं है। बंगाल में इस पर्व को दशरथ चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

चंद्र दर्शन के बाद होगा व्रत का पारण

करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने और विधि-विधान से पूजा करने के बाद व्रत खोला जाता है। आचार्य के अनुसार, बादल या बूंदाबांदी होने की स्थिति में चंद्र दर्शन में देरी हो सकती है।

प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन 25 को, परंपरा, संस्कृति और मनोरंजन का होगा संगम

महिला सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था दिशा – एक सार्थक पहल द्वारा 25 अक्टूबर को प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन एवं कल्चरल इवनिंग का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम चार से आठ बजे तक होटल नंदन पैलेस, होशंगाबाद रोड, में आयोजित होगा। महापौर मालती राय एवं समाजसेविका संजना कंसाना जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

“अपनी संस्कृति, अपनी पहचान” थीम पर आधारित इस आयोजन में करवा चौथ क्वीन कांटेस्ट, कैटवाक, डांस, डांडिया, मनोरंजक गेम्स, लकी ड्रा एवं आकर्षक उपहारों सहित कई रंगारंग गतिविधियां होंगी।आयोजन समिति की डा. रश्मि सक्सेना ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना तथा भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को उत्सव के माध्यम से प्रोत्साहित करना है।

Trending News