Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम | Parmarth TV EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,130 रुपए महंगी हुई कीमत, सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs | Parmarth TV US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV EPFO: पीएम कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV

Ajinkya Rahane ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, आईपीएल भी नहीं खेलेंगे | Parmarth TV

Ajinkya Rahane ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, आईपीएल भी नहीं खेलेंगे | Parmarth TV

खेल डेस्क। दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर अजिंक्‍य रहाणे अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने आज क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। कई मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके रहाणे ने आज इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। अजिंक्‍य रहाणे ने वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा कि कैप 278 अब विदा ले रहा है। इतने सालों तक मिले प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा। वह अब आईपीएल भी नहीं खेलेंगे।

आपको बता दें कि दाएं हाथ के इस स्टार खिलाड़ी ने 31 अगस्‍त 2011 को इंग्‍लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद उन्होंने आज संन्यास का ऐलान किया। उन्‍होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में खेला था। वह जुलाई, 2023 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट खेलते नजर आए थे। वहीं उन्हेंआखिरी वनडे 2018 में और आखिरी टी20 इंटरनेशनल 2016 में खेलने का मौका मिला था। रहाणे की कप्तान में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को हार नहीं मिली है। उन्होंने 6 टेस्‍ट में भारतीय टीम की कप्‍तानी भी की। इसमें भारत को 4 टेस्‍ट में जीत मिली। साथ ही 2 मैच ड्रॉ रहे।

ऐसा रहा है इंटरनेशनल क्रिकेट कॅरियर
अजिंक्‍य रहाणे भारतीय टीम की ओर से 85 टेस्‍ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्‍ट की 144 पारियों में उन्होंने रहाणे ने 38.46 की औसत 5077 रन बनाए। इसमें उन्होंने 26 अर्धशतक के साथ ही 12 शतक जड़े थे। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 188 रन है। अजिक्या रहाणे ने वनडे की 87 पारियों में 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए। वनडे में उन्‍होंने 24 फिफ्टी और 3 सेंचुरी जड़ीं। वहीं 20 टी20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 375 रन बनाए।

PC:moneycontrol

Trending News