इंटरनेट डेस्क। आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने रविवार को हुए मुकाबले में जापान के नाकानिशी जुन्या को शिकस्त दी। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा।
इसके बाद शूट-ऑफ में धीरज ने परफेक्ट 10 का निशाना स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि जुन्या 9 अंक ही हासिल कर सकें। आपको बात दें कि शूट-ऑफ में एक-एक तीर चलाने का मौका दिया जाता है। ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाले को जीत मिलती है।
इस जीत के साथ ही धीरज बोम्मादेवरा आर्चरी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के दूसरे तीरंदाज बन गए हैं। उनसे पहले डोला बनर्जी ने 2007 में दुबई में विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब धीरज ने स्वर्ण पर निशाना लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ये धीरज बोम्मादेवरा के लिए बड़ी उपलब्धि है।
PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







