Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। जयपुर के करधनी में दो दिन पूर्व हुई घटना ने सबकों झकझोर कर रख दिया था। इस घटना में राहुल नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद से राहुल फरार था और उस पर 25 हजार का इनाम था। अब सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पत्नी और तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या कर फरार हुए आरोपी पति राहुल को जयपुर पुलिस की विशेष टीम ने सीकर जिले के रींगस से गिरफ्तार कर लिया है।
25 हजार का था इनाम
आरोपी की गिरफ्तारी पर जयपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया। घटना के अनुसार, दो दिन पहले करधनी क्षेत्र में राहुल ने गृहकलेेश और आर्थिक तंगी के चलते अपनी पत्नी और तीन छोटी बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी थी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार होकर सीधे खाटूश्यामजी पहुंच गया। वहां उसने मंदिर में दर्शन किए और रात गुजारने के लिए एक स्थानीय होटल में ठहरा था।
अंगूठी बेचने की कोशिश में पकड़ा गया
हत्या कर भागने के दौरान आरोपी राहुल के पास पैसे खत्म हो गए, खुद को बचाने और आगे भागने का इंतजाम करने के लिए उसने होटल मालिक को अपनी सोने की अंगूठी बेचने की पेशकश की, लेकिन होटल मालिक ने शक होने पर अंगूठी लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद राहुल वहां से निकलकर रींगस कस्बे पहुंचा। पुलिस की टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी, रींगस में मुंह पर रुमाल बांधकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे राहुल को क्राइम इंटेलिजेंस टीम ने पहचान कर चारों तरफ से घेर लिया और धर दबोचा।
pc- news18, insta
Parmarth TV







