Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

Asia Cup 2025: टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रहा बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड, आज ये होगी प्लेइंग इलेवन! | Parmarth TV

Asia Cup 2025:  टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रहा बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड, आज ये होगी प्लेइंग इलेवन! | Parmarth TV

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशिया कप 2025 के सुपर चार के अपने दूसरे मुकाबले में आज बांग्लादेश से भिड़ेगी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर भारतीय टीम फाइनल की तरफ एक कदम और आगे बढ़ाना चाहेगी।

आज हम आपको टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा बहुत ही भारी रहा है। अभी दोनों टीमों के बीच 17 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया को 16 मैचों में जीत मिली है। बांग्लादेश को केवल एक मैच में जीत मिली है।

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ एकमात्र जीत साल 2019 में दर्ज की थी। भारत-बांग्लादेश के बीच अब तक एशिया कप में 15 बार भिड़ंत हुई हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 13 बार जीत मिली हैं। वहीं दो बार बांग्लादेश को जीत करने में सफल रही है।

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक बहुत ही शानदार रहा है। उसे अभी तक एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भारतीय टीम ने अब तक ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतने के बाद सुपर 4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को शिकस्त दी। आज होने वाले मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की संभावना नहीं के बराबर है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), सैफ हसन, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News