खेल डेस्क। जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक और सिल्वर मेडल आया है। अब शूटर ईशा सिंह को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ये पदक मिला है। ईशा फाइनल में मामूली अंतर से गोल्ड से चूक गईं। उन्हें आज मेडल के लिए पांच शूट-ऑफ का सामना करना पड़ा।
उन्होंने सिल्वर के लिए मुकाबला जीतकर गोल्ड के लिए भी चुनौती पेश की। ईशा ने 580 अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि मनु मेडल इवेंट तक नहीं पहुंची। शूटिंग में भारत अब तक 12वां मेडल जीत चुका है। निशानेबाज में भारत को एक गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिले हैं।
हालांकि गत एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स 7 गोल्ड समेत 22 मेडल जीतने में सफल रहे थे। एशियन गेम्स 2026 में की मेडल टैली में भारत 12वें स्थान पर है। उसके पास 39 मेडल, इनमें 4 गोल्ड, 17 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं। बॉक्सिंग में प्रिया ने मेडल पक्का किया। उन्होंने विमेंस 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में समादोवा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






