Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने भारत को दिलाया व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक, एक ही दिन में जीते दो पदक | Parmarth TV

Asian Games 2026:  नीरू ढांडा ने भारत को दिलाया व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक, एक ही दिन में जीते दो पदक | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नीरू ढांडा ने  जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

चीन की सन युनोंग (26 अंक) रजत और हाजर अब्दुलमलिक (21 अंक)  ने कांस्य पदक हासिल किया। भारत का एशियन गेम्स 2026 में ये 5वां गोल्ड और व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक है। भारत अब तक 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज अपने नाम कर चुका है। इससे पहले  भारतीय महिला टीम ने 328 अंक लेकर ट्रैप इवेंट में सिल्वर अपने नाम किया था।

नीरू ढांडा (118), आशीमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) की भारतीय तिकड़ी ने कुल 328 अंक हासिल दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रकार से नीरू ढांडा ने आज भारत को दो पदक दिलाए। पुरुषों की भारतीय ट्रैप टीम इस स्पर्धा में कोई भी पदक अपने नाम नहीं कर सककी। पुरुष टीम 339 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही। 

सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत
वहीं एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। भारत की टक्कर श्रीलंका से होगी। वहीं पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। चारों क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द होने के बाद आईसीसी टी-20 रैंकिंग के आधार पर भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जगह दी गई हैं। भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी दिन पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। 

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News