Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा स्वर्ण, निशानेबाजों ने 2 मिनट के अंदर 2 पदक किए अपने नाम | Parmarth TV

Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा स्वर्ण, निशानेबाजों ने 2 मिनट के अंदर 2 पदक किए अपने नाम | Parmarth TV

खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 का छठा दिन भारत के लिए अभी तक अच्छा साबित हुआ है। भारत ने एशियन गेम्स में आज 2 मिनट के अंदर 2 पदक जीते हैं। सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने सुबह 9 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके तुरंत बाद 9:02 बजे 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन इवेंट में भारत रजत पदक अपने नाम करने में सफल रहा। जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक मिला है।

इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में सुरुचि और कमलजीत की भारतीय जोड़ी साउथ कोरिया को 6.6 अंकों से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने 484.6 अंक हासिल किए। जबकि, साउथ कोरिया को 478.0 अंक मिले। ईरान ने 415.8 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 

इसके बाद भारतीय टीम ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। टीम 1762 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसमें चीन (1766 अंक) से स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। साउथ कोरिया (1751 अंक) को ब्रॉन्ज मिला। भारत को 2026 एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने फाइनल में बनाई जगह
भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों फाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर लिया है। वहीं स्क्वॉश और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी भारत के पदक पक्के हो चुके हैं। भारत 2 स्वर्ण सहित 19 मेडल लेकर पदक तालिका में अभी 12वें स्थान पर है। 

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News