Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: मेष और वृषभ को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: मेष और वृषभ को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 25 सितंबर 2026 का दिन कई राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ जातकों को मेहनत के बाद सफलता और लाभ के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को विरोधियों और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों से सावधान रहना होगा। व्यापार में विस्तार और नई साझेदारी के योग कुछ राशियों के लिए बन रहे हैं। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग भी कई जातकों को मिलेगा। हालांकि तुला, धनु और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और पारिवारिक मतभेदों पर ध्यान देना होगा। निवेश और आर्थिक फैसलों में भी सावधानी जरूरी रहेगी।

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष

आज आप अपने कार्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। हमारे क्षेत्र में आज अत्यधिक परिश्रम के बाद ही आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपके विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में सजग रहने की आवश्यकता है। आर्थिक तौर से आज का दिन आपको बड़ी आर्थिक मदद लेना प्रशक्ति है। कार्य क्षेत्र में परिवार के साथ आज का दिन ठीक रहेगा।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। आज आपके विरोधी आपकी प्रति बड़ा षड्यंत्र कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी सूझबूझ से इसमें निकलने में सफल होंगे। व्यापार व्यवसाय में आज स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक तौर से आज स्थिति सामान्य रहेगी। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। वाणी का सदुपयोग करें।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे। आज आप व्यापार व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। ऐसे में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। आज स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार के साथ आज कहीं धार्मिक कार्य में जाने का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। लाभ के योग हैं। आज आप आर्थिक परेशानियां कुछ समय से चल रहे हैं उनसे निजात पाएंगे। आज बड़ा आर्थिक लाभ आपको प्राप्त होगा। परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी देने वाला रहेगा। आज आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। साथ ही साथ मां अध्यात्म की ओर जुड़ा रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ जुड़कर किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में कार्यरत व्यक्तियों को लाभ के योग बनेंगे। आज किसी विशेष कार्य को लेकर आपको सम्मानित किया जा सकता है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए खास है। आज आप अपने मन में चल रहे कार्यों की पूर्ति करने में सफल होंगे। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में मन में चल रहे कार्यों की पूर्ति करने में सफल होंगे। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। आज आप के मन में नए विचारों का समावेश होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आज आपके संबंध मधुर होंगे।

तुला

आज आप अपने कार्यों को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके खास लोग आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में परिस्थितियों विपरीत होगी। आज आपको आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए बड़ी मदद लेना पड़ सकती है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। हालांकि किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने से मन अशांत रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप बड़ी सफलता प्राप्त करने वाले हैं। आज आपको अपने खास लोगों से बड़ी मदद प्राप्त होगी। आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधियों कार्यों में निवेश आज आपके लिए बड़ी सफलता दिला सकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए सामान्यतः ठीक है। हालांकि अपने स्वास्थ्य का ख्याल आपको रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की दबाव अत्यधिक परिश्रम के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक तौर से आज का दिन ठीक है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। आज आपको अपनी लाइफ में किसी बड़ी मुश्किल का सामना भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक दृष्टि से पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मकर

आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कार्य संबंधी परेशानियों के चलते मानसिक तनाव बना रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र के लिए आर्थिक मदद ले सकते हैं। आज पुराने मित्रों से मिलना होगा। आज परिवार में किसी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको अपने कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर होंगे। आर्थिक तोर से आज लाभ का दिन है। साथ ही साथ आज आप अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार करने में सफल होंगे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका हक प्राप्त होगा।

मीन

आज का दिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बातों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं। इस कारण कार्य का लोड होगा। मानसिक तनाव बनेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक है। हालांकि आज आपको विवादों से दूर रहें।

Trending News