खेल डेस्क। शैफाली वर्मा (दो विकेट और नाबाद 40 रन) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जापान को आठ विकेट से शिकस्त देकर विजयी आगाज किया है। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मैच में पहले बैटिंग करते हुए जापान की टीम केवल 57 रन पर ही ढेर हो गई। टीम इंडिया ने जीत के लिए मिला 58 रन का लक्ष्य के पांच ओवरों में ही दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से शैफाली वर्मा ने केवल 15 गेंदों में नाबाद 40 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।
रिचा घोष ने नाबाद 12 रन बनाए। इससे पहले भारत की ओर ओर से श्री चारणी ने चार ओवरों में केवल 10 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। शैफाली वर्मा ने 4 ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट झटके। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक की दावेदार मानी जा रही है।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







