इंटरनेट डेस्क। देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली ने खुदकुशी कर ली। खबरों के अनुसार, सुरेन्द्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी की। कुछ दिन से हरिद्वार में चाय बेचने का काम रहे सुरेन्द्र कोली का शव दुकान में रस्सी से लटका मिला है।
पुलिस ने परिजनों को इस बात की जानकारी देकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सप्त सरोवर रोड लालमाता मंदिर के सामने चाय की दुकान में फांसी लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने यहां पर पहुंचकर मृतक की फचाम सुरेंद्र कोली निवासी ग्राम मंगरुखाल, भिकियासेड़ अल्मोड़ा के रूप में की। वह निठारी कांड में आरोपित रहा है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि सुरेन्द्र कोली कुछ महीनो से हरिद्वार में रह रहा था। वह यहां पर चाय का खोखा किराए पर लेकर चला रहा था। पुलिस ने दुकान से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। अब प्रत्येक एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड में कर दिया था बरी
आपको बात दें कि सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया था। 2006 में निठारी हत्या व दुष्कर्म कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोली को फांसी की सजा सुनाई थी। साल 2015 में न्यायालय ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। सुरेंद्र कोली अल्मोड़ा के मंगरूखाल निवासी है। आर्थिक तंगी के कारण वह साल 2004-05 में रोजगार के सिलसिले में दिल्ली गया था।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






