खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला स्वर्ण पदक आज महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है। स्वर्ण पदक के मुकाबले में आज भारतीय टीम ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। जापान में स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम केवल 15.4 ओवर में केवल 69 रन पर ही ढेर हो गई।

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए। शैफाली, श्रेयांका और श्रीचरणी के हिस्से दो-दो विकेट आए। इससे भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं श्रीलंकाई टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। महिला क्रिकेट का कांस्य पदक आज पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर हासिल किया।

स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए
मैच में भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। मंधाना की 45 गेंदों की पारी में सात छक्के और पांच चौके शामिल रहे। उन्होंने शेफाली के साथ पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। शैफाली वर्मा ने केवल 29 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर पारी को शानदार ढंग से खत्म किया। इससे पहले एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
PC: cricinfo






