इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर डाली है। सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ऐलान कर दिया कि यदि ज्ञानेश कुमार ने 48 घंटों में इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे देश में चुनाव आयोग के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। इसके बाद दिल्ली में जंतर-मंतर 2.O भी चलाया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके और दो सह संयोजक सौरभ दास-आशुतोष रांका ने आज इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार, भाजपा, केंद्र सरकार और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट को भी निशाने पर लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने इस पीसी माध्यम से तीन मांगे रख दी हैं। पार्टी की पहली मांग मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। उनके खिलाफ तुरंत आपराधिक मुकदमा दायर करने और जांच हो कि उन्हें कौन आदेश दे रहा था।
आगामी सभी चुनावों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग
सीजेपी ने आगामी सभी चुनावों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाकर जनवरी 2024 के वोटर लिस्ट को बहाल किए जाने की मांग की है। पार्टी ने एसआईआर को रोकने और एसआईआर से जुड़े सभी फाइलों को सीज करेन की मांग ककी है। करे। सीजेपी की तीसरी मांग 2023 के कानून उस कानून को वापस लिया जाए, जो चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से संरक्षण प्रदान करता है और नया कानून बनाया जाए, जिसमें सिविल सोसाइटी की भागीदारी हो।
PC: khaskhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






