Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV

AUS vs WI: टूटते-टूटते बचा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, टिम डेविड ने बनाया ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे तेज टी20 शतक | Parmarth TV

AUS vs WI: टूटते-टूटते बचा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, टिम डेविड ने बनाया ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे तेज टी20 शतक | Parmarth TV

खेल डेस्क। टिम डेविड (नाबाद 102) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने कैरेबियन आईलैंड सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में आज खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को आसानी से छह विकेट से शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने निर्धारित बीस ओवरों में पहले खेलते हुए कप्तान शाई होप (नाबाद 102) की शतकीय पारी के दम चार विकेट गंवाकर 214 रन बनाए।

इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने केवल 16.1 ओवर में ही चार विकेट गंवाकर हासिल किया। टिम डेविड ने केवल 37 गेंदों में अपना पहला टी-20 शतक जड़ा। इस पारी के साथ उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी-20 शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले जोस इंगलिश ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2024 में 43 गेंद में सेंचुरी जमाई थी।

डेविड ने अपनी पारी मेें 11 छक्के और छह चौके लगाए। टी-20 इतिहास का सबसे तेज शतक शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टेनियो के साहिल चौहान के नाम दर्ज है, जिन्होंने 27 गेंदों पर शतक लगाया था। टिम डेविड अगर तीन गेंद पहले अपनी शतक लगा देते तो वह पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 35 गेंद में शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया ने किया पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा
तीसरे मैच में मिली छह विकेट की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त भी बना ली। कंगारू टीम का सीरीज पर कब्जा हो गया है। कंगारू टीम ने पहला मैच छह विकेट से और दूसरा मैच आठवां विकेट से जीता था। अन्तिम दो मैच इसी मैदान पर 27 और 29 जुलाई को खेल जाएंगे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News