Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV

Vasundhara Raje ने झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- यदि शिक्षा विभाग के अधिकारी… | Parmarth TV

Vasundhara Raje ने झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- यदि शिक्षा विभाग के अधिकारी… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी झालावाड़ जिले के पीपलोदी ग्राम के सरकारी स्कूल में हुए दुखद हादसे पद दुख प्रकट किया है।  इस हादसे में 7 स्कूली बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने इस मामले में राजनीति नहीं करने का आग्रह किया है। 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस हादसे को लेकर एक्स के माध्यम से कहा कि मनोहरथाना में हुआ हादसा बहुत ही दर्दनाक घटना है। हमारे परिवार के 7 स्कूली बच्चों को भगवान ने हमसे छीन लिया। इस हादसे में 28 बच्चे घायल हो गए। इस घटना से मुझे बहुत आघात लगा।

शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी स्कूलों का सर्वे करवाए। जहां भी स्कूल जर्जर अवस्था में हैं, ऐसे स्कूलों से बच्चों को अन्यत्र सुरक्षित भवन में शिफ्ट किया जाए। ऐसे स्कूलों को गिराकर नए भवन बनवाए जाएं, ताकि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ न हो सके।

राजे ने इस संबंध मेें आगे कहा कि यदि शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रदेश के ऐसे स्कूलों को पहले ही चिन्हित कर लेते और बच्चों को किसी सुरक्षित भवन में शिफ्ट कर देते, तो हमारे ये बच्चे काल का ग्रास नहीं बनते। ऐसी घटनाओं से बच्चों और अभिभावकों में भय का वातावरण बनता है।

इस हृदयविदारक घटना को लेकर कोई राजनीति न करें

आप सभी से आग्रह है— मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखें और इस हृदयविदारक घटना को लेकर कोई राजनीति न करें। आहत परिवारों की मदद करें, राजनीति नहीं। जो भी मांगें हैं, उन्हें सक्षम स्तर पर पहुँचाकर यथासंभव जो भी हो सकता है, निस्तारण करवाने का प्रयास करेंगे। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकसंतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करती हूं।

PC: jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News