Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

Bangladesh ने पाकिस्तान पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारत को हुआ नुकसान | Parmarth TV

Bangladesh ने पाकिस्तान पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारत को हुआ नुकसान | Parmarth TV

खेल डेस्क। बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान पर 78 रन से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने इस जीत के साथ ही दो मैचों की इस सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है।  उसने पहली बार पाकिस्तान का अपने घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में मैच के चौथे दिन के पहले सेशन में पाकिस्तान की टीम 358 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।


इस तरह बांग्लादेश ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया। आप ये बात जानकर चौंक जाएंगे कि ये टेस्ट में बांग्लादेश की पाकिस्तान पर लगातार चौथी जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में जाकर दो मैचों में सीरीज में शिकस्त दी थी। बांग्लादेश के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने दूसरी पारी में 120 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 94 रन की पारी खेली।


बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी अंक तालिका को हिलाकर रख दिया

पाकिस्तान पर मिली इस ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी अंक तालिका को हिलाकर रख दिया। इससे बांग्लादेश आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप साइकिल की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। इसे एक अंक का फायदा मिला है। वह अभी तक कुल 4 मैचों में से दो में जीत दर्ज कर चुकी है। एक में उसे हार और एक मैच ड्रॉ रहा। वहीं बांग्लादेश की जीत से भारत और पाकिस्तान को नुकसान हुआ है। डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारत छठे स्थार पर खिसक गया है। पाकिस्तान आठवें स्थान पर बरकरार है। उन्हें कुछ अंक का नुकसान उठाना पड़ा है।

PC: espncricinfo

 

Trending News